प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को सम्मान दिया : ठाकुर

राजनीति झारखंड
Spread the love

  • दुंदीबाद में भाजपा किसान मोर्चा का मंडी संपर्क अभियान

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। भाजपा किसान मोर्चा ने शनिवार को दुंदीबाद में मंडी संपर्क अभियान का आयोजन कि‍या। कार्यक्रम का आयोजन मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश राय व संचालन अजित कुमार ने किया। मुकेश राय ने दुंदीबाजार में कोल्ड स्टोरेज बनाने की मांग की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगरनाथ ठाकुर ने दुंदीबाद के सभी व्यापारी, नेता व कार्यकर्ताओं को भाजपा के प्रति एकनिष्ठता की शपथ दिलाई। केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि देश के किसान को नरेंद्र मोदी ने अपने शासनकाल में सम्मान दिया है। आज किसानों की आय में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है।

केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की आधी आबादी से भी अधिक लोग कृषि पर ही निर्भर है। देश में किसानों की माली हालत को पिछले 70 वर्षों से दरकिनार करते हुए कांग्रेस की शासन ने ठगने का काम किया। किसानों के नाम पर सिर्फ और सिर्फ राजनीति की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और किसान की आय को दोगुनी करने का संकल्प शक्ति का परिणाम है। आज भारत की किसान की जिंदगी में खुशहाली छा गई है। किसानों के हित नरेंद्र मोदी ने दर्जनों योजना चला रहे।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। अभी से मिशन मोड में चुनाव की तैयारी करने में जुड़ जाने को कहा। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, प्रदेश महामंत्री ललिल ओझा, प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रभात रंजन ने कहा कि किसान मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और उनकी तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है, क्योंकि वे विदेश में जाकर अपनी भारतीय संस्कृति, अनेकता में एकता और विश्व बंधुत्व की बात करते हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाकर भारतीय संस्कृति की अपमान करने वाली बात करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का विरोध सिर्फ वे ही पार्टियां कर रही हैं, जिनके नेता भ्रष्ट्राचार के आरोपी है। वे लोग अपना अस्तित्व बचाने के लिए एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं।

मौके पर निकेश ओझा सहित दर्जनों लोगों ने भाजपा की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। यहां निवारण महतो, भाजपा के कई नेता सहित सैकड़ों दुंदीबाद के व्यवसायी मौजूद रहे।