लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष ने परिवार संग घर में ही किया योग, कहा…

झारखंड
Spread the love

रांची। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कल देश दुनिया में योग के कार्यक्रम आयोजित किये गए। झारखंड में भी इस दिन को बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने परिवार के साथ अपने घर में ही योग किया।

मौके पर श्री अग्रवाल ने कहा कि योग ऐसी विधा है, जो ना सिर्फ शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक रूप से भी मनुष्य को स्वस्थ रखती है। ऐसे में हर दिन योग करना बहुत जरूरी है। अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल के बाद यह देखा गया है कि हृदय रोग, ऑर्थराइटिस, अस्थमा सहित कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ी हैं। ऐसे में योग इन सभी बीमारियों पर काबू पाने का कारगर तरीका हो सकता है।