झारखंड राज्य आवास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष ने संभाला पदभार, कहा-गड़बड़ियों की होगी जांच

झारखंड
Spread the love

रांची। शुक्रवार को झारखंड राज्य आवास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय लाल पासवान, सदस्य अविलाष साहू ने झारखंड आवास बोर्ड में जाकर पदभार ग्रहण किया।

प्रभार ग्रहण करने के बाद संजय लाल पासवान ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के प्रति आभार जताया। पासवान ने कहा कि गरीबों और जरूरत मंदों को आवास उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इससे आवास बोर्ड का मकसद पूरा होगा।

आवास बोर्ड के सदस्यों और अधिकारियों के साथ बैठकर रणनीति तैयार की जायेगी और उस पर अमल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो गड़बड़ियां हुई हैं, उसकी भी जांच होगी। साथ ही कहा कि जो भी जनकल्याणकारी काम होगा बिना भेदभाव के होगा। हमारे जितने भी सदस्य हैं, सभी मिलकर एक साथ काम करेंगे।

मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अशोक चौधरी, रविंदर सिंह, राकेश सिन्हा, अमोल नीरज खलखो सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।