राजेश कुमार मिश्रा
गया (Bihar)। बिहार की गया पुलिस अन्य सुरक्षा बलों के सहयोग से जिले के टॉप 20 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष छापामारी अभियान चला रही है। इस क्रम में 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के मुताबिक कई कांडों में वांछित और फरार चल रहे कुख्यात अपराधी मनीष पासवान के बिछा गांव में छिपे होने की सूचना मिली। उक्त सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वजीरगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।
उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त गांव में जाकर मनीष पासवान के घर की घेराबंदी की गई।। पुलिस को देखकर मनीष भागने लगा। विशेष सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ा गया। उसकी निशानदेही और तकनीकी शाखा के पदाधिकारी के सहयोग से अपराधी उदय पासवान को फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धरहरा से पकड़ा गया।।
पुलिस टीम ने घर में छापामारी कर उदय पासवान को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। अन्य थानों में इनके अपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है। गया पुलिस जिले में लगातार कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है।