Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में कल यानी 11 जून से राहत की बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में आंधी के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर लू भी चलेगी। इस दौरान यहां के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। अगले 5 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 10 जून को दी है।
कल यहां बारिश संभव
राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में देखने को मिलेगा।
12 जून को यहां वर्षा
राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रामगढ़, रांची, खूंटी, बोकारो, हजारीबाग आदि जिलों में पड़ सकता है।
13 व 14 जून को यहां बारिश
राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज आदि जिलों में पड़ सकता है।
15 और 16 को भी बारिश
राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
यहां चलेगी लू
मौसम केंद्र के मुताबिक 11 और 12 जून तक पूरे राज्य में कुछ स्थानों पर लू चलने की आशंका है।
यहां के लिए अलर्ट जारी
11 जून को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।
12 जून को गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रामगढ़, रांची, खूंटी, बोकारो, हजारीबाग आदि जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।
13 और 14 जून को गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज आदि जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।
10 जून को ये रहा तापमान
