Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में सुबह से ही गर्मी कहर बरपा रही है। पिछले दिनों मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि लगातार बारिश नहीं होने से तापमान फिर से चढ़ने लगा है। आज यानी 11 जून को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामानय से करीब 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।
रांची मौसम केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आज राज्य के कई जिलों में लू चलने की आशंका है।
आम तौर पर दिन की शुरुआत होने के बाद लोगों को अपने जिले के तापमान के बारे में जानने की इच्छा होती है। लोग जानना चाहते हैं कि आज सुबह में उनके जिले का तापमान कितना रहा। इसके बाद वे दिन भर की गर्मी का आकलन कर लेते हैं।
रांची मौसम केंद्र ने आज सुबह 10 बजे विभिन्न जिलों के तापमान की जानकारी दी है। इसके मुताबिक डाल्टनगंज सबसे अधिक 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। पलामू और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक मापा गया है।
गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें। सुरक्षा के उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें। यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें। एक छतरी, टोपी या गमछा का इस्तेमाल अपने सिर, चेहरे को ढकने के लिए करें।
ये है जिलों का तापमान
