weather hot

Jharkhand Weather : मॉनसून के दस्‍तक देने से पहले गर्मी चरम पर, तापमान 46 डिग्री के करीब

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून के चार से पांच दिनों के भीतर दस्‍तक देने की संभावना है। इस बीच गर्मी अपने चरण पर पहुंच गई है। आज यानी 16 जून को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्‍स‍ियस के करीब पहुंच गई।

रांची मौसम केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आज राज्‍य के कई जिलों में लू चलने की आशंका है। कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की आशंका भी है।

आम तौर पर दिन की शुरुआत होने के बाद लोगों को अपने जिले के तापमान के बारे में जानने की इच्‍छा होती है। लोग जानना चाहते हैं कि आज सुबह में उनके जिले का तापमान कितना रहा। इसके बाद वे दिन भर की गर्मी का आकलन कर लेते हैं।

रांची मौसम केंद्र ने आज सुबह 10 बजे विभिन्‍न जिलों के तापमान की जानकारी दी है। इसके मुताबिक गोड्डा जिले में सबसे अधिक 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। देवघर और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान क्रमश: 44.2 और 43.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक मापा गया है।

गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें। सुरक्षा के उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें। यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें। एक छतरी, टोपी या गमछा का इस्तेमाल अपने सिर, चेहरे को ढकने के लिए करें।

ये है जिलों का तापमान