JHARKHAND: धनबाद में बनियाहीर पेट्रोल पंप के मालिक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया ये काम

झारखंड अपराध
Spread the love

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां की गिरती कानून-व्यवस्था से जिलेवासी खौफ के साये में जी रहे हैं। ताजा मामला जिले के पाथरडीह थाना क्षेत्र का है। चासनाला साउथ कॉलोनी स्थित सेल कांटा घर के निकट निजी कार्यालय में कोयला ट्रांसपोर्टर और बनियाहीर पेट्रोल पंप के मालिक प्रवीण राय को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों को जुटते देख अपराधियों ने भागने के क्रम में एक होटल संचालक राजकिशोर सिंह को भी गोली मारकर घायल कर दिया है।  

इधर, इस घटना के बाद मृतक के शव को चासनाला सीएचसी केंद्र के समीप रखकर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रकट किया गया। लोगों ने झरिया सिंदरी मुख्य सड़क को आधे घंटे के लिए जाम कर दिया। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी को समझाकर जाम हटाया।

लोगों ने बताया कि प्रवीण राय के कार्यालय में अपराधी घुसे और सिर में सटाकर गोली मार दी। यह घटना करीब 11 बजकर 15 मिनट पर घटी है। घटना के बाद कई थानों की पुलिस को बुलाया गया।

झरिया सीओ प्रमेश कुशवाह, सिन्द्री डीएसपी अभिषेक कुमार, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, शमसेर आलम, योगेंद्र यादव, निताई महतो, और सुंदर लाल महतो मौके पर पहुंचे।