Jharkhand : कल से खुलने वाले हैं स्‍कूल, मौसम केंद्र ने जारी की ये चेतावनी

मौसम झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। शिक्षा विभाग ने झारखंड के सरकारी और निजी स्‍कूलों को 14 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया था। स्‍कूलें कल यानी 15 जून से खुलने वाले हैं। इस बीच रांची मौसम केंद्र ने गर्म एवं आर्द्र मौसम और लू को लेकर चेतावनी जारी की है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

जानकारी को कि सचिव ने अत्याधिक गर्मी पड़ने एवं लू के मद्देनजर सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय को 14 जून, 2023 तक बंद रखने का आदेश दिया है। छुट्टी नहीं बढ़ाए जाने पर सभी स्‍कूलें 15 जून से खुल जाएंगे।

रांची मौसम केंद्र ने 14 जून तो गर्म, आर्द्र मौसम और लू को लेकर ताजा बुलेटिन जारी किया है। इसके मुताबिक राज्‍य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यानी गर्मी कम नहीं होगी।

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान 40 के आसपास दर्ज किया जा रहा है। राज्य के दक्षिणी और उत्तर पश्चिमी भागों में दिन का तापमान 40 के पार पहुंच रहा है। इसके अलावे वायुमंडल के निचले स्तर में आर्द्र वायु भी विद्यमान है। इसके चलते कहीं-कहीं लू से गंभीर लू की भी स्थिति बनी हुई है।

केंद्र के अनुसार अधिकतर स्थानों पर गर्म और आर्द्र मौसम बना हुआ है। इस स्थिति में आगामी चार से पांच दिन कोई बड़े बदलाव की संभावना भी नहीं है। इस कारण लोगों को गर्मी से असहजता महसूस हो रही है। विशेषकर बच्चे और वृद्ध जनों के स्वास्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार 15 और 17 जून को राज्‍य के दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में लू चलने की आशंका है। इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात होने के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चल सकती है।

मौसम केंद्र के अनुसार गिरिडीह और देवघर में लू की स्थिति भयावह होगी। सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी इसकी स्थिति ठीक नहीं रहेगी। गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा जिला भी लू की चपेट में रहेगा।

केंद्र के अनुसार 18 जून को राज्‍य के दक्षिणी भागों में लू की स्थिति बनी रहेगी। इसका प्रभाव सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में देखने को मिलेगा। ऐसे में स्‍कूल खुलते ही विद्यार्थि‍यों के लू की चपेट में आने से इनकार नहीं किया जा सकता है।