JHARKHAND: लोहरदगा में तेज रफ्तार का कहरः ट्रक ने आर्मी जवान को मारी टक्कर, मौके पर मौत

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। लोहरदगा-चंदवा सड़क पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शनिवार को यहां महुआ टोली के पास टर्बो ट्रक ने मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें कुजरा गांव निवासी 40 वर्षीय बाइक सवार अशोक साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अशोक साहू होंदगा गांव के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले ही कुजरा मेन रोड में मकान बनाकर रह रहे थे।

अशोक साहू आर्मी के जवान थे। कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर अपने घर आये थे। वह ड्यूटी पर जाने के लिए टिकट बुक कराने लोहरदगा स्टेशन आ रहे थे। इसी बीच दुर्घटना हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने टर्बो ट्रक को जब्त कर लिया है।