रांची। गर्मी छुट्टी के बाद 6 जून से कई जिलों में विद्यालय का संचालन शुरू हो गया है। अभी भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। राज्य के कई जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा रहा है।
इस भीषण गर्मी में भी विद्यालय संचालन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक हो रहा है। शिक्षकों का कहना है कि सुबह 10 बजे से गर्मी कहर बरपाने लगती है। ऐसे में दोपहर 1 बजे तक विद्यालय का संचालन उचित नहीं है।

एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी दिलीप कुमार राय ने कहा कि इसका बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए विद्यालय का संचालन सुबह 11 बजे तक किया जाना चाहिए। 11 बजे तक हीटवेभ बढ़ जाता है, जिससे बच्चों को लू लगने से आशंका बनी रहती है।