भर ले उड़ान का ग्रैंड फिनाले संपन्न, बच्‍चों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

बिहार देश
Spread the love

पटना। भर ले उड़ान का ग्रैंड फिनाले दानापुर के गोला रोड स्थित ले गार्डेनिया में हुआ। इस दौरान बच्चों ने मंच पर कराटे की प्रतिभा दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों ने मंच पर डांस की प्रतिभा से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

मुख्य अतिथि‍ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री अमृता राठौड़, पटना के मशहूर किडनी रोग विशेषज्ञ एवं सत्यदेव अस्पताल के संचालक डॉ राजेश रंजन,  मिस्टर इंडिया के 2019 के विजेता शम्मी सिंह राजपूत, भर ले उडान की मुख्य सचिव स्वीटी पांडित, कोषाध्यक्ष कोमल पाण्डेय, समाजसेवी सौरभ भारतीय पासवान, भाजपा से उपेन्द्र सिंह ने किया गया।

इस अवसर पर बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर डॉ नम्रता आनंद, यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया के उप संपादक प्रेम कुमार, स्पेशल गेस्ट आयुष सिन्हा थे। कार्यक्रम का संचालन जीशान ने किया।

स्वीटी पंडित ने बताया कि हम बच्चों को उनके कौशल के अनुरूप ही कार्य करते हैं। उनकी कला को मार्गदर्शन करने का काम करते हैं, जहां हम लोग पिछले सात वर्षों से लगातार प्रयास कर रहें है। अमृता राठौड़ ने बचपन में अनुभव को साझा किया।

डॉ राजेश रंजन बच्चों को उनके कौशल को देखकर बेहद खुश हुए। कहा कि भर ले उड़ान बिहार एवं देश के पटल पर देश को नई उर्जा से जोड़ने का एक अलौकिक संस्थान है। शम्मी सिंह राजपूत बिहार ने कहा कि हर बच्चे में उत्साह का भंडार है। उन्हें सही दिशा को निरंतर मार्गदर्शन मिला तो हर बच्चे देश का नाम रौशन कर सकते हैं।

सौरभ भारतीय पासवान ने बच्चों को देश का उज्ज्वल भविष्य बताया। डॉ नम्रता आनंद ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बच्चों को यदि प्रोत्साहित कर उन्हें उचित मंच दिया जाये तो वे भी अपनी प्रतिभा से लोगों को दिल जीत सकते हैं।