एचईसी के पूर्व नगर प्रशासक हेमंत कुमार गुप्ता का निधन

झारखंड
Spread the love

रांची। एचईसी के पूर्व नगर प्रशासक हेमंत कुमार गुप्ता का निधन मंगलवार को हो गया। वह किडनी रोग से पीड़ित थे। बीते लगभग दो सप्ताह से रांची के मेन रोड स्थित राज अस्पताल में इलाजरत थे।

दिवंगत गुप्ता की पहचान एक कुशल प्रशासक के अलावा सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और सूचना अधिकार के विशेषज्ञ के रूप में भी रही। एचईसी में काम करने के दौरान वे कर्मियों के बीच भी अपनी व्यवहारकुशलता के कारण काफी लोकप्रिय थे।

उनके अकस्मात निधन की खबर मिलते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों, एचईसीकर्मियों सहित परिजनों, शुभचिंतकों और मित्रगणों के बीच शोक की लहर व्याप्त हो गई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व गुप्ता एक कुशल प्रशासक थे। सूचना अधिकार कार्यकर्ता के रूप में भी उनकी पहचान थी।