समाजसेवी ने ब्रह्मभोज के लिए परिवार को की सहायता

झारखंड सरोकार
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। समाजसेवी ने मृतक के परिवार को ब्रह्मभोज के लिए सहायता की। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कांडी निवासी कृष्णा मिश्कार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण परिवार को ब्रह्मभोज करने में दिक्कतें हो रही थी।

सूचना पाकर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी विकास दुबे बुधवार की शाम में मृतक के घर पहुंचे। दुःखित परिजनों को धैर्य बंधाया। मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ब्रह्मभोज के लिए आटा, बेसन, मैदा, फार्च्यून, चीनी सहित अन्य खाद्य सामग्री भी दी।

इसके बाद कांडी प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर जनता की विभिन्न समस्याओं से रू-ब-रू हुए। उन्‍होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर कोई भी असहाय व गरीब व्यक्ति मुझसे सीधे संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं। निदान करने का प्रयत्न करूंगा।

मौके पर मुखिया विजय राम, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार, मृत्युंजय अंसारी, जयप्रकाश सोनी, सूर्यदेव पाल, सत्येंद्र पासवान, शम्भू पांडेय सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।