रांची। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में दो दिवसीय कराटे रेफरी सेमिनार का आयोजन 6 और 7 मई, 2023 को रांची के मोरहबादी स्थित धुमकुड़िया भवन में किया गया। मौके पर राष्ट्रीय स्तर के कराटे रेफरी ओर जज का चयन भी हुआ।
एशियन कराटे फेडरेशन के रेफरी कमीशन मेंबर एवं वर्ल्ड कराटे फेडरेशन (WKF) के A क्लास के रेफरी बास्कर सिनौवस्सने ने सेमिनार में नए रूल 2023 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
जज चयन के लिए लिखित और प्रैक्टिकल दोनों तरह की परीक्षा ली गई। परीक्षा बास्कर द्वारा ली गई। इसमें झारखंड के 38 कराटे प्रशिक्षक राष्ट्रीय स्तर के कराटे रेफरी और जज बनने में सफल हुए।
झारखंड की राजधानी रांची के कराटे प्रशिक्षक मोहम्मद इबरार कुरैशी जज A की परीक्षा में सफल हुए। बता दें कि इबरार कुरैशी पिछले 25 सालों से मार्शल आर्ट्स कराटे के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इस सफलता का श्रेय उन्होंने कड़ी मेहनत को दी है।
कुरैशी की सफ़लता पर इसकु के मुख्य प्रशिक्षक एवं मुख्य तकनीकी निदेशक क्यूशी मोहम्मद तारिक, बिजय कुमार लिम्बू, मोहम्मद इरफ़ान अंसारी, अकबर इमाम (प्रिंस), यासिर अरफ़ात, डॉली कुमारी सिंह, आरती कुमारी, किरण छेत्री, रोहिणी टोप्पो, खुशबू कुमारी, कंचन सिंह एवं अन्य ने बधाई दी।