Ranchi : छात्रा को गोली मारने वाले युवक ने की आत्‍महत्‍या, बनाया वीडियो, देखें

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) के हरमू में युवती को गोली मारने वाले युवक अंकित कुमार ने 13 मई को आत्‍महत्‍या कर ली। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाया। उसमें अपना गुनाह कबूला। कहा कि वह उसके पास जा रहा है।

जानकारी हो कि 12 मई की शाम अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू पटेल चौक के समीप एक युवक ने निवेदिता नामक छात्रा की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। यह प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा था। पुलिस हत्‍यारे युवक अंकित की तलाश कर रही थी।

इस बीच शनिवार को अचानक खबर आई कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकित कुमार ने आत्महत्या कर ली। अंकित ने कोकर स्थित अयोध्यापुरी में खुद को गोली मार ली।

खुद को गोली मारने से पहले अंकित ने एक वीडियो बनाया। उसमें उसने कहा कि वह खुशी को मार दिया है। अब वह अपने-आप को मार रहा है। खुशी के पास जा रहा है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।