झारखंड दौरे पर देवघर पहुंची राष्‍ट्रपति, राज्‍यपाल ने किया स्‍वागत

झारखंड
Spread the love

देवघर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के आज से तीन दिवसीय झारखंड पर है। वह देवघर पहुंच चुकी है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने देवघर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत कि‍या। राष्ट्रपति 24 से 26 मई, 2023 तक झारखंड के दौरे पर रहेंगी।

राष्‍ट्रपतिराष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेगी। विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूर्वाह्न 6 बजे से पूर्वाहन 10.30 बजे तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बाबा मंदिर प्रांगण में निषेध किया गया हैं।

राष्ट्रपति के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कार्यक्रम के उपरांत आम दिनों की भांति श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर खोल दिए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण कर सके।

देवघर एयरपोर्ट पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, झारखंड के कृषि, पशुपालन, सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल, देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 24 मई को ही रांची के धुर्वा स्थित झारखंड उच्च न्यायालय के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन करेंगी। कार्यक्रम का शाम 4.45 बजे से सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

राष्‍ट्रपति 25 मई, 2023 को खूंटी जाएंगी। वहां केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित एक महिला सम्मेलन में सम्मिलित होंगी। वे रांची के नामकुम में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

उसी शाम राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु झारखड सरकार द्वारा रांची के राजभवन में उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में शामिल होंगी। अपने दौरे पर राष्ट्रपति महोदया झारखंड के वीर सपूतों को भी श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी।