दुल्‍हन पर पुलिस ने ठोका 15 हजार का जुर्माना, वजह जानने के लिए देखें ये वीडियो

वायरल उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। शादी हर परिवार के लिए खुशी का मौका होता है। चाहे वह गरीब हो या अमीर।

इस लम्‍हे को बेटी हो या बेटा पक्ष, दोनों यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई तरह के कदम भी उठाते हैं।

लोगों के शादी को यादगार बनाने की खबरें आए दिन मीडिया की सुर्खियां बनती रहती है।

कई बार इस चक्‍कर में लेने के देने पड़ जाते हैं। ऐसा ही एक खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आई है।

यहां एक दुल्‍हन ने कुछ ऐसा किया कि पुलिस ने उसपर 15 हजार 500 रुपये का जुर्माना ठोक दिया।

दरअसल, विवाह के अतिरेक में आकर दुल्‍हन ने चलती गाड़ी के बोनट पर बैठकर रील बना डाली।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस को 15 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।