होटल संचालक को घायल करने वाले भू माफिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध देश बिहार
Spread the love

राजेश कुमार मिश्रा

गया। होटल संचालक को घायल करने भूमाफिया रौशन कुमार को गया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मगध मेडिकल थाना और बोधगया थाना क्षेत्र के आम जनता के जमीन हड़पने धमकी देने एवं उनके निर्माण कार्यों में बाधा पहुंचाने के संबंध में कई शिकायतें मिल रही थी। इसे वरीय पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लि‍या।

इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्‍व में टीम का गठन किया गया। इस टीम में बोधगया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) और संबंधित थाना के जवान शामिल थे।

सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए होटल पाल के संचालक चंदन दुबे को जख्मी करने वाले कनहौरा गांव निवासी भूमाफिया रौशन कुमार गिरफ्तार किया गया। रोशन कुमार के विरुद्ध और कई कांडों में पूर्व में भी केस दर्ज है। उसका अपराधिक इतिहास पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है।

भू माफिया रौशन कुमार के विरुद्ध पाल होटल के संचालक चंदन दुबे ने 30 अप्रैल, 2023 को मामला दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि गया-डोभी के गेट नंबर 3 के पास अपने अन्य के साथ मिलकर रौशन कुमार ने उसके ऊपर फायरिंग किया गया था। मेवाती जख्मी हो गया था।