लांयस क्‍लब ऑफ रांची ईस्ट ने सत्तू शरबत का वितरण किया

झारखंड
Spread the love

रांची। लांयस क्‍लब ऑफ रांची ईस्ट ने 29 मई को सत्तू शरबत का वितरण किया। सेवा का यह कार्यक्रम 1 मई से शुरू होकर लगातार चल रहा है। प्रति दिन दोपहर 1 बजे से लगभग 2 बजे तक यह चलता है।

इस तपती धूप से बचने के लिए लोग सत्तू शरबत पीते आते हैं। इस कार्यक्रम के प्रायोजक लक्ष्‍मी गुप्ता थे। उनके जन्मदिन पर केक काटा गया। मौके पर उनका पूरा परिवार उपस्थित रहा।

लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट द्वारा अलबर्ट एक्‍का चौक स्थित प्याऊ प्रांगण में लगभग 400 लोगों को केक खिलाया गया। सत्‍तू शरवत पिलाया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष रतन अग्रवाल, सचिव सुनील माथुर, लक्ष्‍मी गुप्ता, धर्मपत्नी संगीता गुप्ता, आकाश गुप्ता, अंकिता गुप्ता, हर्ष साहू, राधा रानी, उमेश साहू, आकांक्षा कुमारी, अशोक वर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे।