Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। कल यानी 21 मई से कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। लू भी चलेगी। कुछ जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 21 मई को दी है।
तापमान में बढ़ोतरी होगी
राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
कल यहां बारिश संभव
राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिल सकता है।
23 और 24 मई को यहां वर्षा
राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
25 और 26 मई को यहां बारिश
राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
27 मई को यहां बारिश
राज्य में कहीं-कहीं स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों के लिए अलर्ट
देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में 22 मई को गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। कई जगहों पर सतही तेज हवा चल सकती है। इसकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है।
राज्य में कहीं-कहीं 23 से 25 मई तक गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। कई जगहों पर सतही तेज हवा चल सकती है। इसकी स्पीड 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है।
इन जिलों में चलेगी लू
22 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गिरिडीह, धनबाद, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में कुछ जगहों पर लू चलने की आशंका है।
बादल देखकर सतर्क हो जाएं
आसमान में काले बादल देखकर लोग सावधान हो जाएं। बड़े पेड़ के नीचे या खाली जगह से हट जाएं। किसी सुरक्षित या पक्की संरचना के नीचे शरण लें। काले बादल आने से वज्रपात की आशंका रहती है।
गर्मी से बचाव के उपाय
- दोपहर 11 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।
- हल्के रंग के ढीले, सूती कपड़े पहनें।
- यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें।
- अपना सिर ढंके। कपड़े, टोपी या छाते का प्रयोग करें।
- पर्याप्त पानी पिए। प्यास नहीं लगने पर भी (निजलीकरण यानी Dehydration से बचने के लिए)।
- विशेषकर श्रमिक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सीधी धूप से बचें।
- कठिन कार्यों को दिन के ठंडे समय में निर्धारित करें।
- बाहरी गतिविधियों के लिए विश्राम की आवृति और अवधि बढ़ाएं।
- मवेशियों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर के अंदर ही रखें।
- पौधे व फसलों में सिंचाई करें।
- हीट स्ट्रोक, हीट रैया या हीट क्रैम्प्स जैसे कमजोरी के लक्षणों को पहचानें। चक्कर आना, सिरदर्द, पसीना और दौरे। यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं, तो डॉक्टर के पास या अस्पताल जाएं।
21 मई का तापमान
