
- इन जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात भी संभव
Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में 17 मई से लगातार लगातार 4 दिन आंधी चलेगी। कई जिलों में बारिश होगी। कुछ जिलों में आंधी चलने के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 16 मई को दी।
तापमान में बढ़ोतरी संभव
राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
17 मई को यहां बारिश
राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला में देखने को मिल सकता है।
18 मई को यहां बारिश
राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में देखने को मिल सकता है।
19 और 20 मई को ये स्थिति
राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में पड़ने की संभावना है।
21 और 22 मई को यहां बारिश
राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में देखने को मिल सकता है।
इन जिलों के लिए अलर्ट
देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला में 17 मई को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कई जगहों पर सतही तेज हवा चल सकती है। इसकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है।
मौसम केंद्र ने 18 मई को कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कई जगहों पर सतही तेज हवा चल सकती है। इसकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है।
कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा आदि जिलों में 19 और 20 मई को गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। कई जगहों पर सतही तेज हवा चल सकती है। इसकी स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है।
बादल देखकर सतर्क हो जाएं
आसमान में काले बादल देखकर लोग सावधान हो जाएं। बड़े पेड़ के नीचे या खाली जगह से हट जाएं। किसी सुरक्षित या पक्की संरचना के नीचे शरण लें। काले बादल आने से वज्रपात की आशंका रहती है।
17 मई को इतना रहेगा तापमान
