Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : 16 मई से लगातार बारिश, कल यहां 42 डिग्री तक रहेगा तापमान

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में 16 मई से लगातार तीन दिन बारिश होगी। कल यानी 13 मई को 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रह सकता है। कई जिलों में अत्‍यधिक गर्मी पड़ने की उम्‍मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 12 मई को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

राज्‍य में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

13 से 15 मई तक ये स्थिति

राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

16 मई को यहां बारिश

राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में देखने को मिल सकता है।

17 और 18 मई को ये स्थिति

राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

13 मई का जिलावार तापमान

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।