DELHI: कपूरथला हाउस में परिणीति-राघव की हुई सगाई

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। 13 मई का दिन राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के लिए बेहद खास रहा। नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में दोनों की सगाई संपन्न हुई। इंडिया गेट के करीब स्थित वैन्यू पर मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ है।

सगाई समारोह से पहले, दोनों परिवारों ने सुखमनी साहिब पाठ करवाया, उसके बाद 6 बजे सिख रस्म अरदास हुई। परिणीति चोपड़ा की कजिन और फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी सेरेमनी में दिखीं।

परणीति चोपड़ा और आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा की सगाई हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस के नेता अभिषेक सिंघवी अन्य नेताओं और शख्सियतों के साथ कपूरथला हाउस में दिखे। पंजाब के सीएम अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ दिखे। दोनों को घर के बाहर एक कार में स्पॉट किया गया।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई समारोह में मनीष मल्होत्रा काले रंग की पारंपरिक परिधान में स्पॉट हुए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति ने सगाई के मौके पर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी है। सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर आज सुबह दिल्ली पहुंचे थे। खबरों की मानें, तो परिवार के सदस्यों और दोस्तों को मिलाकर करीब 150 गेस्ट को निमंत्रण दिया गया था।

आपको बता दें कि परिणीति और राघव के डेटिंग की अफवाहें मार्च में शुरू हुई थीं, जब उन्हें मुंबई में लंच डेट पर एक साथ देखा गया था। दोनों पब्लिक प्लेस में कई बार नजर आए। आखिर में, अफवाहों पर विराम लगा, जब उन्होंने एक आईपीएल मैच में हिस्सा लिया। खबरों की मानें, तो परिणीति और राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक-साथ पढ़ाई की थी। वे लंबे समय से दोस्त हैं।