कोलकाता। कोल इंडिया (Coal India) सहित उसकी अनुषंगी कंपनियों के कामगारों को अब पितृत्व अवकाश मिलेगा। पेड होली डे 8 से बढ़ाकर 9 दिन किया जाएगा। कोलकाता में जेबीसीसीआई की 19 मई को हुई 10वीं बैठक में इसपर सहमति बन गई। कल ड्राफ्ट बनाकर साइन किया जाएगा। यह जानकारी जेबीसीसीआई (JBCCI) के सदस्य लखनलाल महतो ने दैनिक भारत 24 को दी।
महतो ने बताया कि करीब-करीब सभी भत्तों पर बातचीत हुई। सभी एलाउंसेस-भत्तों में 25% की वृद्धि करने पर सहमति बनी। 9% अंडर ग्राउंड भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। इसे बढ़ाकर 11.25% करते हुए फ्रिज किया जाएगा। इसी प्रकार स्पेशल एलाउंस पर 4% से बढ़कर 5% होगा। इसे भी फ्रिज किया जाएगा। हाउस रेंट अलाउंस में 25% बढ़ोतरी करते हुए वर्तमान दर 2 परसेंट से बढ़ाकर 2.5 फीसदी किया जाएगा। इसे भी फ्रीज किया जाएगा।
महतो ने बताया कि छुट्टी जमा करने की अवधि बढ़ाकर 150 दिन किया गया है। ईएल छुट्टी जमा रखने में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। अब तक मिल रहे 8 पीएचडी में एक और जोड़ा गया है। अब अंबेडकर जयंती यानी 14 अप्रैल को PHD होगा। इस तरह अब 9 पीएचडी होगा।
सहमति के मुताबिक 5 दिन पैतृक छुट्टी दी मिलेगी। यह नई छुट्टी है। यह 2 बच्चों तक प्रत्येक बार 5-5 दिन दिया जाएगा। अब 12 साल की लड़की का 18 साल तक लाइव रोस्टर में नाम रखा जायेगा। जिनकी मां नहीं हैं और सेवा काल में पिता की मृत्यु हो जाने पर उनके नाबालिग और सबसे बड़े बच्चे को 18 साल की उम्र तक कटेगरी-1 की बेसिक का 50०% भरण पोषण भत्ता दिया जाएगा।
आश्रित शादीशुदा बेटी को नौकरी देने के संबंध में कानूनी सलाह लेकर आगे बात की जायेगी। 9:3:0 के अंतर्गत नौकरी के संबंध में आश्रित की परिभाषा की समीक्षा होगी।
महतो ने बताया कि बैठक के दौरान कई बार यूनियनों ने आपस विचार विमर्श किया तो कई बार प्रबंधन ने भी आपस में चर्चा की। जिन मुद्दों पर सहमति बनी है, कल ड्राफ्ट तैयार कर हस्ताक्षर होगा। फाइनल समझौता जून के प्रथम सप्ताह में होगा।