कोलकाता। कोल इंडिया (Coal India) के कुछ एमएम संवर्ग के अधिकारी जल्द जीएम बन सकते हैं। इसकी प्रक्रिया प्रबंधन ने शुरू कर दी है। संबंधित अफसरों के इंटरव्यू का डेट भी तय हो गया है।
एमएम संवर्ग के अधिकारियों को ई-7 से ई-8 में प्रमोशन दिया जाना है। इसके लिए प्रबंधन 9, 10 और 11 मई को इंटरव्यू लेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंटरव्यू होगा। इसके लिए संबंधित सहायक कंपनियों में व्यवस्था की गई है।
पहले दिन 18 अधिकारियों का इंटरव्यू होगा। दूसरे दिन 16 और तीसरे दिन 15 अफसरों का इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू पूरा होने के कुछ ही दिनों बाद प्रमोशन के लिए कमेटी अनुशंसा कर देगी। फिर जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना है।
जीएम बन जाने पर अधिकारियों को वेतन, ग्रेच्युटी, पेंशन, लिव इनकैशमेंट सहित कई तरह के आर्थिक लाभ भी मिलेंगे। ओहदा बढ़ जाएगा। मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होती है।
ये अफसर इंटरव्यू में होंगे शामिल
![](https://dainikbharat24.com/wp-content/uploads/2023/05/image-19.png)
![](https://dainikbharat24.com/wp-content/uploads/2023/05/image-20.png)
![](https://dainikbharat24.com/wp-content/uploads/2023/05/image-21.png)
![](https://dainikbharat24.com/wp-content/uploads/2023/05/image-22.png)