मुख्‍यमंत्री ने पुण्‍यतिथि पर दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा एवं पूर्व विधायक स्व दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर 21 मई को रांची के नामकोम (लोवाडीह) स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री ने स्व दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन अंसारी एवं विधायक श्रीमती सीता सोरेन सहित कई गणमान्य लोगों ने स्व० दुर्गा सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज झारखंड आंदोलन के अगुवा और वीर माटी पुत्र बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि दिवस है। पुण्यतिथि के मौके पर हम सभी लोग आज उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि शहीदों के सम्मान के लिए हमारी सरकार राज्य के विभिन्न शहीद स्मारकों को भव्यता प्रदान करने का कार्य कर रही है। वर्षों से वीर शहीदों को हम सभी लोग मान-सम्मान देते रहे हैं। आगे भी एक बेहतर कार्य योजना के तहत राज्य के वीर शहीदों के सम्मान के लिए हमारी सरकार कार्य करेगी।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।
  • अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।