Big News : कोल्हान विश्वविद्यालय के VC का प्रभार आयुक्‍त को

झारखंड
Spread the love

रांची। कोल्‍हान विश्‍वविद्यालय के VC का प्रभार प्रमंडलीय आयुक्‍त को सौंपा गया है। इसका आदेश राज्‍यपाल के ओएसडी (जे) ने 26 मई, 2023 को जारी कर दिया। इसकी जानकारी भी सभी संबंधितों को दी गई है।

जानकारी हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय के वर्तमान वीसी डॉ गंगाधर पांडा का कार्यकाल 27 मई, 2023 को पूरा होने जा रहा है। विवि के प्रो-वीसी डॉ कामिनी कुमार का कार्यकाल भी 27 मई, 2023 को पूरा हो रहा है।

आदेश के अनुसार कोल्हान विश्वविद्यालय सहित कई विश्‍वविद्यालयों में नियमित कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह प्रक्रियाधीन है।

राज्‍यपाल सह कुलाधिपति ने एक अंतरिम व्यवस्था के तहत कोल्‍हान प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्‍त को कोल्हान विश्वविद्यालय का कुलपति मनोनीत किया है। वे अगले आदेश तक रूटीन कार्यों का निष्‍पादन करेंगे।

आदेश में कहा गया है कि रूटीन कार्य को छोड़कर किसी भी नीतिगत मामले के लिए कुलपधिपति की मंजूरी होना चाहिए।