CIP : केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान में मनाया गया विश्व ऑटिज्म जागरुकता दिवस

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। विश्व ऑटिज्म जागरुकता दिवस पर 2 और 3 अप्रैल 2023 को रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (CIP) के बाल एवं किशोर मनश्चिकित्सा केंद्र (CCAP)में दो दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन 2 अप्रैल को बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें ड्राइंग प्रतियोगिता, मनोरंजक गतिविधि, खेल और ‘लाइट इट अप ब्लू’ थीम पर नृत्य गतिविधियां शामिल थीं।

माता-पिता को अपने वार्ड के समूह गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसे माता-पिता और बच्चों के साथ सीसीएपी स्टाफ के संयुक्त प्रयासों ने कार्यक्रम को सफल बनाया। एक फिल्म स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया गया, जिसे 60 से अधिक लोगों ने एक साथ देखा।

दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक प्रो (डॉ) बासुदेब दास ने किया। उन्होंने ऑटिज्म डिसऑर्डर के लक्षण, ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों की ताकत, इसके प्रबंधन में परिवार और बच्चों की भूमिका के बारे में बात की। उन्होंने हर साल ऑटिज्म जागरुकता दिवस मनाने के महत्व पर भी जोर दिया।

बाल एवं किशोर मनश्चिकित्सा केंद्र के प्रभारी प्रोफेसर (डॉ) निशांत गोयल ने विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए बाल एवं किशोर मनश्चिकित्सा केंद्र वार्ड के सुरक्षित और पौष्टिक वातावरण के बारे में बात की। सभी को ऑटिज्म की चुनौतियों को समझने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मनोरंजक गतिविधि, वृत्तचित्र, गीत और नृत्य प्रदर्शन किया गया।

डॉ  मधुमिता, मिट्ठू के नेतृत्व में खुशबू, विधि और सनी सहित अन्य सभी छात्रों और बाल एवं किशोर मनश्चिकित्सा केंद्र की टीम ने इस को कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में 100 से अधिक मरीज और उनके परिजन उपस्थित रहे।