रांची से होकर 5 ट्रिप चलेगी विशाखपट्टणम-बनारस समर स्पेशल ट्रेन, जानें डेट

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए और यात्रियों की सुविधा के लिए विशाखापटनम से बनारस ट्रेन चलेगी। रेल मंत्रालय ने विशाखपट्टणम-बनारस-विशाखपट्टणम समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाया रांची चलेगी।

ट्रेन संख्या 08588 विशाखपट्टणम-बनारस साप्ताहिक समर स्पेशल (वाया-रांची) यात्रा प्रारम्भ 19 अप्रैल, 2023 से यात्रा प्रारम्भ 17 मई, 2023 तक प्रत्येक बुधवार को विशाखपट्टणम से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कुल 5 ट्रिप चलेगी।

इस ट्रेन का विशाखपट्टणम से प्रस्थान बुधवार 12.30  बजे, रायगड़ा आगमन 15.40 बजे प्रस्थान 15.45 बजे, सम्बलपुर आगमन 20.40 बजे प्रस्थान 20.45 बजे, राऊरकेला आगमन 23.15 बजे प्रस्थान 23.20 बजे, हटिया आगमन 02.35 बजे प्रस्थान 02.40 बजे, रांची आगमन 02.55 बजे प्रस्थान 03.00 बजे, मुरी आगमन 03.55 बजे प्रस्थान 04.00 बजे, बरकाकाना आगमन 05.30 बजे प्रस्थान 05.40 बजे, गढ़वा रोड आगमन 09.25 बजे प्रस्थान 09.30 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 13.30 बजे प्रस्थान 13.40 बजे, वाराणसी आगमन 16.10 बजे प्रस्थान 16.15 बजे एवं बनारस आगमन गुरुवार 16.30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08587 बनारस-विशाखपट्टणम साप्ताहिक समर स्पेशल (वाया-रांची) यात्रा प्रारम्भ 20 अप्रैल, 2023 से यात्रा प्रारम्भ 18 मई, 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को बनारस से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 5 ट्रिप चलेगी।

ट्रेन का बनारस से प्रस्थान गुरुवार 18.00 बजे, वाराणसी आगमन 18.10 बजे प्रस्थान 18.15 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 19.00 बजे प्रस्थान 19.10 बजे, गढ़वा रोड आगमन 23.15 बजे प्रस्थान 23.20 बजे, बरकाकाना आगमन 03.10 बजे प्रस्थान 03.20 बजे, मुरी आगमन 04.20 बजे प्रस्थान 04.25 बजे, रांची आगमन 05.15 बजे प्रस्थान 05.20 बजे, हटिया आगमन 05.35 बजे प्रस्थान 05.40 बजे, राऊरकेला आगमन 09.00 बजे प्रस्थान 09.05 बजे, सम्बलपुर आगमन 11.00 बजे प्रस्थान 11.05 बजे, रायगड़ा आगमन 17.10 बजे प्रस्थान 17.15 बजे एवं विशाखपट्टणम आगमन शुक्रवार 20.30 बजे।

इन ट्रेनों में एसएलआर/डी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 12 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 3 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच यानी 20 कोच होंगे।