Urvashi Rautela

IPL देखने पहुंची ऊर्वशी रौतेला, ऐसा दिखा स्‍टेडियम का नजारा, लोगों ने ऋषभ को किया याद, देखें वीडियो

मुंबई देश
Spread the love

IPL : मुंबई। उर्वशी रौतेला भारतीय मॉडल और फिल्म अभिनेत्री है। वह साल 2012 की मिस यूनिवर्स भी रह चुकी है।

उत्‍तराखंड के नैनीताल में जन्‍मी उर्वशी रौतेला ने स्कूली दिनों के दौरान ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। महज 17 साल की उम्र मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया था।

वह 2011 में उन्हें मिस टूरिस्ज्म क्वीन ऑफ़ द ईयर का ख़िताब दिया गया। 2011 में मिस एशियन सुपर मॉडल का ख़िताब भी अपने नाम किया था।

उर्वशी रौतेला के करियर की शुरुआत एक्शन-रोमांस बेस्ड फिल्म सिंह ‘साहब द ग्रेट’ से हुई। इस फिल्म में वह सनी देओल की पत्नी की भूमिका में थी।

इसके बाद बॉलीवुड रैपर हनी सिंह के वीडियो एल्बम लवडोस में दिखाई दी। उर्वशी मस्ती सीक्वल ग्रेट ग्रैंड मस्ती में भी नजर आयी है, जिसमें वह भूत बनी है।

ऊर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत के रिश्‍ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आती रहती है।

अभी आईपीएल चल रहा है। इस बीच वह दिल्‍ली में मैच देखने पहुंची।

उसे अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट से इसका एक वीडियो भी शेयर कि‍या है।

इसमें उर्वशी रौतेला एक गाने पर झूमती नजर आ रही है। फैंस का अभिनंदन कर रही है।

इस दौरान लोग ऋषभ के नारे भी लगा रहे थे। आवाज भी साफ-साफ सुनाई दे रही है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।