यूपी पीसीएस का फाइनल रिजल्ट जारी, आगरा की दिव्या सिकरवार स्टेट टॉपर, यहां करें चेक

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार 7 अप्रैल 2023 को यूपीपीएससी पीसीएस अंतिम परिणाम 2022 घोषित कर दिया। 1071 में से 364 छात्र पास हुए हैं। आगरा की दिव्या सिकरवार ने राज्य भर में टॉप किया है। टॉप-10 रैंक में 8 लड़कियां हैं।

दूसरे नंबर पर लखनऊ की प्रतीक्षा पांडे और तीसरे नंबर पर बुलंदशहर की नम्रता सिंह हैं। उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता चौथे पायदान पर हैं। लड़कों में टॉप कुमार गौरव ने किया और ओवरऑल 5वें स्थान पर हैं। यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

364 सफल छात्र में 254 पुरुष और 110 महिला अभ्यर्थी हैं। उप जिलाधिकारी पद के लिए 19 महिला और 20 पुरुष का चयन हुआ है। डिप्टी पुलिस अधीक्षक के लिए 26 महिलाओं ने बाजी मारी है। डिप्टी पुलिस अधीक्षक पर 67 पुरुष हैं। परीक्षा तीन चरण में आयोजित की गयी थी।

मुख्य परीक्षा 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद जिलों के केंद्रों में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 5311 उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं।

कुल में से 1070 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की है और साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने के पात्र हुए थे। चयनित उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू 20 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित किया गया था।

यहां ऐसे करें चेक
यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
रिजल्ट सेक्शन में जाएं और होम पेज पर उपलब्ध UPPSC PCS Mains Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे।
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।