- अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने वित मंत्री के समक्ष रखी समस्या
रांची। जनवरी, 2006 से शिक्षकों के छठे वेतनमान में वेतन निर्धारण की विसंगति को दूर किया जाएगा। यह आश्वासन राज्य के वित मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल को 4 अप्रैल को दिया।
संघ का एक प्रतिनिधिमंडल वित मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से मिला। छठे वेतनमान के वेतन निर्धारण में न्यूनतम आरंभिक वेतन की विसंगति को दूर करने का अनुरोध किया। इसका नेतृत्व दक्षिणी छोटनगपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह और लोहरदगा जिला अध्यक्ष मणि उरांव के संयुक्त रूप से किया।

इसपर संज्ञान लेते हुए वित मंत्री ने तत्काल वित विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को दूरभाष पर निर्देश दिया। इसके समाधान की कार्रवाई तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिये।
प्रतिनिधिमंडल में संघ के दक्षिणी छोटानगपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, लोहरदगा जिला अध्यक्ष मणि उरांव, महासचिव शम्भू शर्मा, अजय भगत, विजय दास, संतोष भगत, मुश्ताक अहमद, गंदुरा भगत, पवन कुमार, राम प्रवेश गुप्ता, तप्पू प्रसाद, जुबेर अहमद, अनिल शुक्ला आदि शामिल थे।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनुप कुमार केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, प्रवक्ता नसीम अहमद ने वित मंत्री रामेश्वर उरांव के इस त्वरित पहल की प्रशंसा की। उम्मीद जताई है कि वित मंत्री के निर्देश के आलोक में राज्य के शिक्षकों की इस बड़ी वेतन विसंगति की समस्या का समाधान हो सकेगा।