indian-railway

Special Train : रांची से होकर चलेगी गंगा पुष्करम स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और डेट

झारखंड
Spread the love

रांची। रेल मंत्रालय ने गंगा पुष्करम त्योहार पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ एवं यात्रियों की सुविधा के लिए को देखते हुए स्‍पेशल ट्रेन (special train) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गुंटूर से बनारस के बीच चलेगी। गुंटूर-बनारस-गुंटूर गंगा पुष्करम स्पेशल ट्रेन रांची से होकर गुजरेगी।

ट्रेन संख्या 07230 गुंटूर-बनारस गंगा पुष्करम स्पेशल ट्रेन (वाया-रांची) यात्रा प्रारम्भ 22 अप्रैल, यात्रा प्रारम्भ 29 अप्रैल एवं यात्रा प्रारम्भ 6 मई, 2023 (प्रत्येक शनिवार) को गुंटूर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 3 ट्रिप चलेगी।

इस ट्रेन का गुंटूर प्रस्थान शनिवार 23:45 बजे , राजमंड्री आगमन 06:15 बजे प्रस्थान 06:20 बजे, रायगड़ा आगमन 15:40 बजे प्रस्थान 15:45 बजे, सम्बलपुर आगमन 20:40 बजे प्रस्थान 20:45 बजे, राऊरकेला आगमन 23:15 बजे प्रस्थान 23:20 बजे, हटिया आगमन 02:35 बजे प्रस्थान 02:40 बजे, रांची आगमन 02:55 बजे प्रस्थान 03:00 बजे , मुरी आगमन 03:55 बजे प्रस्थान 04:00 बजे, बरकाकाना आगमन 05:30 बजे प्रस्थान 05:40 बजे, गढ़वा रोड आगमन 09:25 बजे प्रस्थान 09:30 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 13:30 बजे प्रस्थान 13:40 बजे, वाराणसी आगमन 16:10 बजे प्रस्थान 16:15 बजे एवं बनारस आगमन सोमवार 16:30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 07229 बनारस – गुंटूर गंगा पुष्करम स्पेशल ट्रेन (वाया-रांची) यात्रा प्रारम्भ 24 अप्रैल, यात्रा प्रारम्भ 1 मई और यात्रा प्रारम्भ 8 मई, 2023 (प्रत्येक सोमवार) को बनारस से प्रस्थान करेगी। ट्रेन 3 ट्रिप चलेगी।

इस ट्रेन का बनारस प्रस्थान सोमवार 18:00 बजे, वाराणसी आगमन 18:10 बजे प्रस्थान 18:15 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:10 बजे, गढ़वा रोड आगमन 23:15 बजे प्रस्थान 23:20 बजे, बरकाकाना आगमन 03:10 बजे प्रस्थान 03:20 बजे, मुरी आगमन 04:20 बजे प्रस्थान 04:25 बजे , रांची आगमन 05:15 बजे प्रस्थान 05:20 बजे , हटिया आगमन 05:35 बजे प्रस्थान 05:40 बजे, राऊरकेला आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:05 बजे, सम्बलपुर आगमन 11:00 बजे प्रस्थान 11:05 बजे, रायगड़ा आगमन 17:10 बजे प्रस्थान 17:15 बजे, राजमंड्री आगमन 00:03 बजे प्रस्थान 00:05 बजे एवं गुंटूर आगमन बुधवार 06:30 बजे।

इन ट्रेनों में जनरेटर यान का 1 कोच, एसएलआरडी का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 6 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 10 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर के 2 कोच यानी 22 कोच होंगे।