रामनवमी पूजा समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा

बिहार देश
Spread the love

राजेश कुमार मिश्रा

गया। रामनवमी पूजा समिति, पंचानपुर द्वारा विशाल शोभायात्रा एवं झांकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह वर्तमान विधायक डॉ अनिल कुमार और टिकारी प्रखंड के उप प्रमुख गया दत्त शर्मा ने किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शोभायात्रा में आई कानपुर की झांकी थी। झांकी में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, मां काली, हनुमान एवं राम दरबार की झांकी प्रस्तुत की गई थी। इसमें स्थानीय लोगों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।

शोभायात्रा पंचानपुर से प्रारंभ होकर रामेश्वर बाग, झूलन बाग, पंचानपुर गांव का भ्रमण करते हुए पंचानपुर पुल के पास पहुंची। हाथी घोड़े के साथ हजारों की संख्या में राम भक्त जय श्री राम के नारों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।

शोभायात्रा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टेकारी गुलशन कुमार, पंचानपुर ओपी प्रभारी रामराज सिंह, इलाके के प्रतिष्ठित व्यवसाय एवं समाजसेवी अन्य सभी गणमान्य लोगों ने योगदान दिया। श्री रामनवमी पूजा समिति पंचानपुर ने सभी का आभार प्रकट किया।