पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त का आदेश जारी, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने दलपति से पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया। चयन समिति की 11 जनवरी, 2023 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अलोक में दलपतियों का उम्र क्षांति के साथ प्राप्त अनुमोदन के बाद 27 दलपतियों को पंचायत सचिव के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्ति का आदेश दिया गया है।

उपनिदेशक पंचायती राज विभाग के 2 फरवरी, 2023 के आदेश के आलोक में दलपतियों का उम्र क्षांति के साथ प्राप्त अनुमोदन के बाद दलपतियों को पंचायत सचिव के पद पर वेतनमान 5200-20200 एवं ग्रेड पे 2000 में सरकार द्वारा समय-समय पर प्रदत्त मंहगाई भत्ता एवं अन्य भत्ता पर अस्थायी रूप से नियुक्ति की जायेगी।

झारखंड पंचायत सचिव (नियुक्ति सेवाशर्त एवं कर्तव्य) नियमावली (संशोधित)- 2014 के आलोक में पंचायत सचिव पद पर नियुक्त व्यक्तियों को पदस्थापना के पूर्व छह माह का प्रशिक्षण अनिवार्य है। इसमें तीन माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन संबंधी कार्य प्रशिक्षण केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान हेहल, रांची में किया जाएगा। तीन माह के व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए पंचायत सचिव को नियुक्ति पदाधिकारी द्वारा प्रखंड / ग्राम पंचायत में प्रतिनियुक्त किया जायेगा।

प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को निर्धारित पोशाक एवं आवश्यक समान के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। प्रशिक्षाणार्थी को प्रवेशिका या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने, बोर्ड द्वारा प्रदत्त मूल प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक होगा। पुनः प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थी को जिला पंचायत कार्यालय में योगदान देना होगा। योगदान के समय उन्हें असैनिक शल्य चिकित्सक-सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

नवनियुक्त पंचायत सचिवों को 10 अप्रैल, 2023 तक प्राचार्य, केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, हेहल, रांची के समक्ष अनिवार्य रूप से अपना योगदान देना होगा। नव नियुक्त पंचायत सेवकों के द्वारा प्रस्तुत प्रमाण-पत्रों को जांच में जाली या त्रुटिपूर्ण पाये जाने पर नियुक्ति रद्द कर उनके विरुद्ध यथोचित कार्रवाई की जाएगी।

चयनित पंचायत सचिव

1. सीतानाथ महतो, पंचायत-  नावाडीह

2. अनिल महतो,  पंचायत- हेथु

3. घृतलाल महतो, पंचायत- बिजाग

4. सहजु महतो, पंचायत- पालु

5. छोटनलाल महतो,  पंचायत- बोगांईबेड़ा

6. रामदास महतो,   पंचायत- नवगढ़ा

7. सुबोध चंद्र गोराई, पंचायत- टुटकी

8. कर्मा महतो, पंचायत- हेसल

9 राजकिशोर महतो, पंचायत- लान्दोपडीह

10. रामलाल महतो, पंचायत- अनगड़ा

11. मो. एकराम, पंचायत- कैम्बो

12. राजेंद्र नायक, पंचायत- चिलदाग

13. बेचन चंद्र महतो, पंचायत- लोटा

14. राधानाथ महतो, पंचायत- कुरकुटा   

15. प्रदीप कुमार साहु, पंचायत- तेलवाडीह

16. लखीराम बेदिया, पंचायत- सुरसु

17. भगीरथ महतो, पंचायत- गलऊ

18. हरकुलश प्रसाद महतो, पंचायत- रातु पूर्वी

19. मंगल उरांव, पंचायत- बाजपुर

20. सुभान अंसारी, पंचायत- बिजुलिया

21. अतिकुल रहमान, पंचायत- गुरुगाई

22. सुनील तिर्की, पंचायत- पुरियो

23. घुरन महतो, पंचायत- लोवाहतु

24. दशरथ महतो, पंचायत- अमलेशा

25. जनार्दन कुमार दास, पंचायत- दानेकेरा

26. अनिल मुण्डा,  पंचायत- बोड़ेया

27. दयालचन्द्र दासबाबाजी, पंचायत- तेतला