कोकदोरो मस्जिद-ए-अली में हुआ सामूहिक रोजा इफ्तार

झारखंड
Spread the love

कांके (रांची)। रांची जिले के कांके प्रखंड के कोकदोरो स्थित मस्जिद-ए-अली रजि. में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें गांव के दर्जनों लोग शामिल हुए। इसके पूर्व मस्जिद के इमाम मौलाना सहामत हुसैन ने देश और प्रदेश में अमन व भाईचारे की सामूहिक रूप से दुआ कराई।

इमाम मौलाना ने कहा कि रमजान के पवित्र दिनों में रोजा, मानवता की सेवा, एक अल्लाह की बंदगी जैसे नेक कार्यों से इंसानों के अंदर धैर्य, अनुशासन, सहनशीलता, सादगी को बढ़ावा मिलता है। इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना को बल मिलता है। इस पवित्र माह में हम सभी भेद-भाव भुलाकर एक साथ इफ्तार में शामिल होते हैं। इससे आपसी भाईचारे मजबूत होती है।

मौके पर सदर ईदुल अंसारी, नायब इमाम हाफिज आबिद अली, मास्टर इम्तियाज अंसारी, शमीम अंसारी, अमीर हमजा, मोहम्मद फिरोज आलम, फारुक अंसारी, जमील अख्तर, तौहिद अंसारी, अख्तर अंसारी, आरिफ आलम, खालिद अंसारी, मजहर अंसारी, हमीद अंसारी, मुर्तजा अंसारी सहित कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही।