परशुराम जयंती पर 16 अप्रैल को कई प्रतियोगिता करा रहा मारवाड़ी ब्राह्मण सभा

झारखंड
Spread the love

रांची। सामाजिक संस्था मारवाड़ी ब्राह्मण सभा परशुराम जयंती पर संपूर्ण समाज के बच्चों के लिए कई तरह की प्रतियोगिता आयोजि‍त करेगा। इसके अलावा परशुराम जन्‍मोत्‍सव मनाया जाएगा। शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

प्रतियोगिता 16 अप्रैल, 2023 को होगी। सुबह 10 से 11 बजे तक चित्रांकन, दोपहर 12 से 1 बजे तक, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, 2 से 3 बजे तक प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, 3 से 4 बजे तक भाषण प्रतियोगिता, शाम 4 से 5 बजे तक कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता होगी।

संस्था के अध्यक्ष रमेशचंद शर्मा और मंत्री किशनलाल शर्मा ने बताया कि  परशुराम जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के बच्चों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इसके लिए संयोजक अशोक पुरोहित एवं सह संयोजक गुलाब शर्मा, सुनील शर्मा, धर्मचंद शर्मा व राहुल शर्मा को मनोनीत किया गया है।

संयोजक अशोक पुरोहित और महेंद्र शर्मा ने कहा कि आयोजन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। ब्रह्म समाज के जनक भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 22 अप्रैल, 2023 को है। उस दिन प्रात: 9 बजे सालासर मंदिर प्रांगण में हवन और पूजन का आयोजन किया गया है।

दोपहर 3 बजे से शोभायात्रा 251 निशान ध्वजा के साथ नगर भ्रमण करते हुए निकाली जाएगी। यह ब्राह्मण भवन से निकलकर यहीं पहुंचेगी। शाम 7 बजे से श्री परशुरामजी जन्मोत्सव का सामूहिक प्रसाद एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है।