Jharkhand Weather Forecast : तीन दिन बारिश संभव, इन जिलों में पड़ेगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के कई जिलों में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। इससे राज्य के पश्चिम, दक्षिण, मध्य, उत्तर के इलाकों में स्थि‍त जिले प्रभावित होंगे हैं। रांची के एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने 11 दिसंबर को जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी है। हवा के रूख के कारण इसमें बदलाव भी हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 14 दिसंबर को मध्य और उत्तरी हिस्सों के जिलों में कहीं-कही बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में पड़ सकता है।

इसी तरह 15 दिसंबर को मध्य और उत्तर-पश्चिम जिलों के कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में पड़ने के संकेत हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 16 दिसंबर को मध्य और दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में पड़ सकता है।

विभाग के मुताबिक 12 दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं। अगले दिन यानी 13 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।