अभी-अभी राजधानी रांची में 50-60 बंद समर्थकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

झारखंड
Spread the love

रांची। अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। राजधानी रांची में 50-60 बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सभी को पुलिस वाहन से कहीं ले जाया जा रहा है।

बता दें कि नियोजन नीति को लेकर झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन ने बुधवार को झारखंड बंद बुलाया है। बंद के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है। राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। छात्र संगठनों के बंद को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी 24 जिलों को अलर्ट किया है।

रांची में जिन 50-60 बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनमें झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन रांची के छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, मनोज यादव, योगेश भारती, ओमप्रकाश महतो, श्री सुकला, पपू कुमार समेत कई लोग शामिल हैं।