Jharkhand Weather : तापमान पहुंचा 42 डिग्री, अपने जिले का जानें पारा, करें ये उपाय

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में गर्मी बढ़ती जा रही है। अप्रैल का आधा महीना अब बीतने को है। ऐसे में तापमान का बढ़ना असामान्‍य नहीं है। अब अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कई जिलों के तापमान 41 डिग्री से अधिक हो गए हैं।

रांची मौसम केंद्र की मानें तो अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिन में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

आम तौर पर दिन की शुरुआत होने के बाद लोगों को अपने जिले के तापमान के बारे में जानने की लालसा रहती है। वह जानना चाहते हैं कि आज सुबह में उनके यहां का पारा कितना रहा। इसके बाद वे दिन-भर में गर्मी-सर्दी आकलन आम तौर पर कर लेते हैं।

रांची मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह 10 बजे राज्‍य में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस कहो गया। राज्‍य के 6 जिलों का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। सबसे अधिक तापमान गोड्डा जिले में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम केंद्र के अनुसार जमशेदपुर, डालटनगंज, देवघर, गढ़वा, पाकुड़, पलामू जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। बोकारो का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक मापा गया।

गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें। सुरक्षा के उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें। यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें। एक छतरी, टोपी या गमछा का इस्तेमाल अपने सिर, चेहरे को ढकने के लिए करें।

ये है जिलों का तापमान