आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें समय

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची । आस्‍था के महापर्व सूर्योपासना का आज तीसरा दिन है। आज छठ पूजा का पहला अर्घ्य दिया जाएगा। डूबते सूर्य को छठव्रती अर्घ्‍य देंगे। छठ पूजा के दूसरे दिन व्रतियों ने खरना किया और रोटी-खीर का प्रसाद भी ग्रहण किया। नेम-निष्ठा और लोक आस्था का 4 दिवसीय महापर्व छठ बुधवार से नहाय खाय के साथ शुरू हुआ।

गुरुवार शाम को छठ व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास भी शुरू हो गया है। आज शाम को डूबते सूर्य को छठ व्रती अर्घ्य देंगे। कोरोना संकट के बीच लोग अपने घरों और देश के कई हिस्सों में घाटों पर छठ मनाएंगे। हालांकि कुछ शर्तों के साथ झारखंड सरकार ने जलाशयों में छठ पर्व के आयोजन की अनुमति दे दी है।

आज सूर्यास्‍त

शाम : 5 बजकर 4 मिनट