Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस दौरान कई जिलों के लोगों को कल से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। यहां हल्की बारिश हो सकती है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 7 अप्रैल को दी।
तापमान में बदलाव नहीं
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दो डिग्री की कमी या बढ़ोतरी हो सकती है।
8 अप्रैल को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 8 अप्रैल को पश्चिमी और निकटवर्ती भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।
9 अप्रैल को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 9 अप्रैल को दक्षिणी और निकटवर्ती भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर लोहरदगा, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।
- अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।


