Jharkhand Weather : रांची। झारखंड का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। गुरुवार से कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहे। आने वाले दो दिन कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 13 अप्रैल को दी।
केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा है। अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिन में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

केंद्र के मुताबिक 14 से 16 और 18 अप्रैल तक राज्य में आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा।
17 और 19 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।
लगातार बढ़ रही गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें। सुरक्षा के उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें। यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें। एक छतरी, टोपी या गमछा का इस्तेमाल अपने सिर, चेहरे को ढकने के लिए करें।
प्रमुख शहरों के तापमान

- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।
- अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।