Jharkhand Weather : डालटनगंज का तापमान 40 के पार, आने वाले दिनों में 5 डिग्री बढ़ोतरी संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। डालटनगंज का अधिकतम तापमान मंगलवार यानी 11 अप्रैल को 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। आने वाले दिनों में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उक्‍त जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने दी।

आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा है। आने वाले पांचों दिन मौसम शुष्‍क रहेगा। अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। कल आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

13 अप्रैल को राज्‍य के पूर्वी भागों में आंशिक बादल छा सकते हैं। शेष भागों में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

14 से 16 अप्रैल तक राज्‍य के अधिकतर इलाकों में आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें। सुरक्षा के उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें। यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें। एक छतरी, टोपी या गमछा का इस्तेमाल अपने सिर, चेहरे को ढकने के लिए करें।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।