शादी में लड़के की मांगों से लड़की वाले हैरान, हो रही चर्चा, आप भी जानें

अन्य राज्य देश वायरल
Spread the love

जयपुर। शादी में वर पक्ष की ओर से वधु पक्ष के समक्ष मांगें रखना आम बात है। इसी तरह राजस्‍थान के जयपुर में वर पक्ष ने बधु के परिवार के समक्ष मांगों की लं‍बी सूची रख दी।

वर पक्ष की मांगों से बधु परिवार आश्चर्यचकित हुआ। विवाह पूर्व एक लड़के की अनोखी मांगों से लड़की वाले हैरान हैं। लड़के की मांगों की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।

बताया जाता है कि लड़की वालों ने लड़के की सभी मांगें सहर्ष मान ली है। दरअसल, यह मांगें दहेज को लेकर नहीं, बल्कि विवाह संपन्न कराने के तरीके और अनुचित परंपराओं को लेकर है।

लड़के ने रखीं ये मांगें

  • कोई प्री वैडिंग शूट नहीं होगा
  • दुल्हन शादी में लहंगे की बजाय साड़ी पहनेगी
  • मैरिज लॉन में ऊलजुलूल अश्लील कानफोड़ू संगीत की बजाय, हल्का इंस्ट्रूमेंटल संगीत बजेगा
  • वरमाला के समय केवल दूल्हा दुल्हन ही स्टेज पर रहेंगे
  • वरमाला के समय दूल्हे या दुल्हन को उठाकर उचकाने वालों को विवाह से निष्कासित कर दिया जायेगा
  • पंडितजी द्वारा विवाह प्रक्रिया शुरू कर देने के बाद कोई उन्हें रोके टोकेगा नहीं
  • कैमरामैन फेरों आदि के चित्र दूर से लेगा न कि बार बार पंडितजी को टोक कर
  • ये देवताओं का आह्वान करके उनके साक्ष्य में किया जा रहा विवाह समारोह है, ना की किसी फिल्म की शूटिंग
  • दूल्हा दुल्हन द्वारा कैमरामैन के कहने पर उल्टे सीधे पोज नहीं बनाये जायेंगे
  • विवाह समारोह दिन में हो और शाम तक विदाई संपन्न हो, जिससे किसी भी मेहमान को रात 12 से 1 बजे खाना खाने से होने वाली समस्या जैसे अनिद्रा, एसिडिटी आदि से परेशान ना होना पड़े
  • इसके अतिरिक्त मेहमानों को अपने घर पहुंचने में मध्य रात्रि तक का समय ना लगे और असुविधा ना हो
  • नवविवाहित को सबके सामने आलिंगन के लिए कहने वाले को तुरंत विवाह से निष्कासित कर दिया जायेगा
  • विवाह में किसी प्रकार का मांस मदिरा वर्जित होगा। विवाह में देवी देवताओं का आवाह्न किया जाता है, मांस मदिरा देखकर देवी देवता रूष्ट होकर दुल्‍हा-दुल्हन को बिना आशीर्वाद दिए चले जाते हैं।