प्राणिक हीलिंग का फ्री मेडिटेशन 5 मई को, हिस्‍सा लेने के लिये यहां करें रजिस्‍ट्रेशन

झारखंड
Spread the love

रांची। योग विद्या प्राणिक हीलिंग झारखंड ट्रस्ट के तत्‍वावधान में बुद्ध पूर्णिमा का मेडिटेशन 5 मई को रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत सिंह स्टेडियम में होगा। नि:शुल्क होने वाले इस आयोजन में 4 हजार लोग शामिल होंगे। इसमें रांची सहित पूरे राज्‍य से लोग भाग ले सकते हैं। यह जानकारी विनीता भवनानी, अरिहंत जैन, अविनाश जैन ने 4 अप्रैल को मीडिया को दी।

आयोजकों ने बताया कि मेडिटेशन कैंप में 16 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्ति भाग ले सकते हैं। इसमें भाग लेने के लिए ट्रस्‍ट की साइट पर ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा। स्‍टेडियम में सुबह 8 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश 8.55 बजे बंद कर दिया जाएगा।

योग विद्या झारखंड ट्रस्ट द्वारा मास्टर चोआ काक सुई द्वारा बताई गई द्वि हृदय ध्यान तकनीकी को नि:शुल्क समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को सिखाया जाता है। पूर्णिमा के दिन एक साथ और समूह में ध्यान करने से आशीर्वाद और दिव्य ऊर्जा मिलती है। वह हमें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्तर पर ठीक होने में मदद करती है। इससे हमारे भीतर आंतरिक शांति आती है।

इस वर्ष विशेष रूप से बुद्ध पूर्णिमा के पहले अप्रैल में आने वाली पूर्णिमा का मेडिटेशन और बुद्ध पूर्णिमा के बाद महीने में आने वाले मेडिटेशन 4 जून तीनों का विशेष रूप से आयोजन किया जा रहा है। 6 अप्रैल को होने वाला मेडिटेशन को ईस्टर की पूर्णिमा कहा जाता है। इसमें 500 लोग एक साथ स्वर्णभूमि हाल में मेडिटेशन करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि पूर्णिमा के दिन मेडिटेशन करने से शरीर से नकारात्‍मक उर्जा को साफ करने में मदद मिलती है। सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। यह बीमारि‍यों को काफी हद तक ठीक कर सकते हैं। यह प्राण शक्ति उपचार पद्धति रांची के अलावा धनवाद, चाकुलिया, हजारीबाग, जमशेदपुर में भी सिखाया जाता है।