एलन मस्‍क ने बदला ट्व‍िटर का लोगो, अब दिखेगा ‘Doge’

दुनिया मुख्य समाचार
Spread the love

अमेरिका। एलन मस्क ने ट्विटर के लोगो को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उसने इसे बदल बदया है। उसने नीली चिड़िया की जगह ‘Doge’ की तस्वीर लगाई है। फिलहाल यह यूजर्स को नहीं दिखेगा।

जानकारी हो कि पिछले दिनों एलन मस्‍क ने ट्विटर को खरीद लिया था। खरीदने के बाद इसे लेकर वह कई फैसले ले रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्‍होंने ब्‍लू टिक को लेकर भी फैसला लिया था। रंग बदलने के साथ यूजर्स से इसकी कीमत वसूलने का निर्णय लिया था।

अब एलन मस्क ने ट्व‍िटर का लोगो बदल दिया है। यह बदलाव आज यानी 4 अप्रैल की सुबह किया गया। इस बार एलन मस्क ने ट्विटर के आइकॉनिक ब्लू-बर्ड लोगो को हटा दिया। इसकी जगह Doge की तस्वीर लगाई है।

सुबह-सुबह ट्वीटर में आए इस बदलाव को देखकर यूजर्स हैरान हो गए। फिलहाल ये बदलाव ट्विटर के वेब पेज पर है। यूजर्स को ट्विटर मोबाइल ऐप पर वर्तमान में ब्लू बर्ड ही दिख रही है।