राहतः हेमंत ने मांगी, मोदी ने भेजी, झारखंड के लिए कोवैक्सीन की 58,590 डोज

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। सीएम हेमंत ने मांगी और पीएम मोदी ने भेजी। जी हां झारखंड में कोविड वैक्सीन का स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो गया था।

इस बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को कोविड वैक्सीन की एक खेप झारखंड भेज दी है। जिसमें कोवैक्सीन की 58,590 डोज भेजी गयी है। सभी जिलों को तत्काल वैक्सीन कलेक्ट करते हुए टीका लगाने का निर्देश दिया गया है।

इसके लिए वेयरहाउस को भी 24 घंटे खोलने को कहा गया है, जिससे जिलों को टीका उपलब्ध कराया जा सके। बताते चलें कि मंगलवार को झारखंड में टीके का स्टॉक खत्म हो गया था। इस वजह से कई सेंटरों को बंद करना पड़ा था। वहीं लोग निराश होकर सेंटर से लौट जा रहे थे।

टीके का स्टॉक खत्म होने के बाद झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर तत्काल टीका उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। जिसपर मंगलवार को कोई जवाब नहीं मिला, लेकिन बुधवार को अचानक से कोवैक्सीन की खेप भेज दी गयी, जिससे स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिल गयी है।

वहीं शेड्यूल के अनुसार 2 जुलाई को 6 लाख डोज कोविशील्ड की मिलेगी। इसके बाद वैक्सीनेशन को रफ्तार दी जायेगी।