शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पंचतत्व में विलीन, देखें वीडियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

बोकारो। झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पंचतत्व में विलीन हो गए। बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड के भंडारीदह के समीप दामोदर नदी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ 7 अप्रैल को अंत्येष्टि कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन समेत हजारों की संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें अंतिम विदाई दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो के अलारगो स्थित पैतृक आवास पर पहुंचकर  शोकाकुल परिजनों से मिले और उनका ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ खड़े हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में जगह दे।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।